Attack on students: जानकारी के मुताबिक गाँव हुसैनपुर निवासी दो छात्र गाँव सहारनवास के सरकारी स्कूल के 12 कक्षा के छात्र है। रोजाना की तरह एक मई को भी सुबह दोनों छात्र स्कूल जा रहे थे। तभी रास्ते में खेमा नाम के आरोपी सहित अन्य आरोपियों ने छात्रों को रोक लिया और हमलावरों ने दोनों छात्रों पर चाकू (Attack on students) से हमला कर दिया।
दूसरे छात्रों को आते देख हमलावार मौके से फरार हो गए। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में छात्रों के कान, सिर और हाथ में चोट लगी है। जिसमें से एक छात्र को गंभीर चोट (Attack on students) आई है। पीड़ित छात्रों ने कहा कि हमलावर उन्हे भागते हुये जान से मारने कि धमकी देकर गए है।
इस मामले में रामपुरा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर खेमा नाम के आरोपी सहित अन्य नामालूम लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच की जा रही है।




