घर में घुसकर मारपीट करने तथा गहने चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: February 19, 2022 11:28 AM
Follow Us:

घर में घुसकर मारपीट करने तथा गहने चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

रामपुर थाना के अंतर्गत भाडावास गाँव चौकी पुलिस ने सुनार के घर में घुसकर मारपीट करने तथा अर्टिफिशियल व चांदी के गहने चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान खरखड़ा भीमा निवासी राहुल व ढाणी ठेठरबाद निवासी केशव के रुप में हुई है।

 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

जानकारी देते हुए जांचकर्ता एसआई विनोद कुमार ने बताया की भाडावास निवासी पुरुषोत्तम ने बताया की मैं घर पर अकेला रहता हूँ। मैंने अपने घर में ही सुनार की छोटी दुकान की हुई है। 28/29.10.2021 की रात को मैं अपने मकान के अंदर सो रहा था। समय करीब 1:00/1.30 बजे सुबह मेरे मकान में छत के रास्ते से 2-3 व्यक्ति आऐ। उस समय मैं सो रहा था, तो उन्होने मेरे साथ मारपीट की और मेरा मुंह चादर से ढक दिया था और मेरा सिर पकड़ कर दीवार में मार दिया जिससे मेरे सिर में चोट आई।

घर में घुसकर मारपीट करने तथा गहने चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

 

इस दौरान मेरे दुकान के काउंटर से चांदी व आर्टिफिशियल सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने पुरुषोत्तम की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की थी। शुक्रवार को पुलिस ने मामले में दो आरोपियों राहुल तथा केशव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है।

 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment