रेवाड़ी में आतंक मचाने वाली गैंग के दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, सरगना सहित 5 बदमाश अभी भी फरार

By Sahab Ram
On: March 27, 2023 1:56 PM
Follow Us:

रेवाड़ी पुलिस के हत्थे चढ़े ये दोनों बदमाश चोरी और लूटपाट करने वाली गैंग के सदस्य है. जो अपने साथियों के साथ मिलकर सुनसान जगह पर स्थित मकानों को निशाना बनाते हुए वारदातें करते थे. लेकिन अब देर से ही सही रेवाड़ी पुलिस इस गैंग का पता लगाने में कामयाब हुई है. मुरेना के रहने वाले राजकुमार और राजस्थान के रहने वाले लालाराम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

औलांत गाँव में चोरी कर पंच को मारा

दोनों बदमाशों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 20 अक्तूबर 2022 को औलांत गाँव में चोरी कर पंच को मारने की वारदात को अंजाम दिया था. जिस मामले में पुलिस ने चोरी और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था.

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

rewari news

बासदुधा गाँव मे भी चोरी की कोशिश

इसी तरह से 14 फ़रवरी 2023 को बासदुधा गाँव में ये गैंग  चोरी के इरादे से पहुँची थी. जहाँ घर की एक महिला को बदमाशों के आने कि भनक लग गई थी. यहाँ बदमाशों ने कुल्हड़ों से घर का दरवाजा भी तोड़ा लेकिन महिला ने घायल होने के बावजूद बदमाशों का मुकाबला करते हुए दरवाजा नहीं खुलने दिया. जिसके बाद गाँव के लोग एकत्रित होने पर बदमाश फरार हो गए थे.

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

पहले गांवों में जाकर करते थे रेकी

इन दोनों घटनाओं के बाद रेवाड़ी पुलिस बदमाशों तक पहुँचने के लिए प्रयास कर रही थी और अब पुलिस के हाथ सफलता लगी है. पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वो पहले गांवों में जाकर रेकी करते थे. जिसके बाद सुनसान जगह पर स्थित मकान को चिन्हित करके वारदात को अंजाम देते थे.

सरगना सहित पांच बदमाश अभी भी फरार

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया है. साथ ही गैंग के सरगना रोशन सहित 5 बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि इस गैंग पर राजस्थान, यूपी में भी अपराधिक मामले दर्ज है. पूरी जानकारी एकत्रित करने के लिए अभी जाँच की जा रही है.

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now