जानकारी देते हुए जांचकर्ता ने बताया कि चिरंजीलाल पुत्र श्री सरदार सिंह निवासी कुतुबपुर ने अपनी शिकायत में बतलाया कि मेरे पास काले रंग का टेम्पो नं HR-47B-7989 है। 28/29 मार्च की रात को मैंने अपना टैम्पो अपने घर के बाहर गली मे खडा किया था। रात को मेरे टेम्पो को कोई नाम पता नामालूम व्यक्ति चोरी कर ले गया।
पुलिस ने चिरंजीलाल की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे चौक रेवाडी से आरोपी रेवाडी के मौहल्ला बाससिताबराय निवासी जतिन को चोरी किए टैम्पो सहित गिरफ्तार कर लिया।





