घर में घुस कर छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: March 29, 2022 11:39 AM
Follow Us:

जांचकर्ता ने बताया कि एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि 28 मार्च की अलसुबह करीब तीन बज कर 45 मिनट पर उनके पति ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे और वह सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। महिला ने अपने पति को आवाज लगाई तो आरोपी भागने लगा। आरोपी भाग कर दूसरे कमरे में घुस गया ओर अंधेरा होने के कारण लोहे की संदूक से टकरा कर घायल हो गया।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला का आरोप है कि आरोपी के परिवार के लोग उसे धमकी दे रहे है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ घर में घुस कर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करके मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment