प्रतिबन्धित नशीला पदार्थ गांजा पत्ती तस्करी के एक आरोपी को किया गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: March 31, 2022 12:00 PM
Follow Us:

जांचकर्ता ने बताया कि मंगलवार की रात को मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-3 चौकी पुलिस की टीम नेहरू पार्क के सामने महाराणा प्रताप चौक पर मौजूद थे। विशेष सूचनार्थी ने सूचना दी कि कुछ देर में महाराणा प्रताप चौक की तरफ से आकाश पुत्र महावीर निवासी बडा तालाब हनुमान मंदिर रेवाडी व मनीष पुत्र रामप्रताप निवासी धामलाका एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जिसकी आगे की नंबर प्लेट टूटी हुई है, पर बैठकर नशीला पदार्थ गांजा लेकर आने वाले हैं। गांजा मोटरसाईकिल पर पीछे बैठे हुए आकाश पुत्र महावीर ने एक बैग में डाल रखा है और दोनों ने बैग को मोटरसाइकिल पर बीच मे रख रखा है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

सूचना पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी शुरू की। कुछ देर बाद महाराणा प्रताप चौक से थोड़ा आगे पुलिस पार्टी को देखकर एक काले रंग की मोटरसाइकिल को गिराकर दो युवक भागते दिखाई दिये। पुलिस टीम महाराणा प्रताप चौक पर पहुँची तो युवक मौका से भाग गये थे तथा मौका पर एक काले रंग की मोटरसाइकिल व एक पिट्ठू बैग पड़ा हुआ मिला। मोटरसाईकिल की आगे की नंबर प्लेट टूटी हुई थी।

model town police station

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बैग की तलाशी ली तो उसमें से 4 किलो 430 ग्राम हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मंगलवार की रात पुलिस ने चार किलो 430 ग्राम गांजा व एक मोटरसाइकिल बरामद की थी। नशा तस्कर भागने में कामयाब हो गए थे। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सेक्टर-3 चौकी पुलिस ने बुधवार की शाम को एक आरोपी धामलाका निवासी मनीष  को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनीष के खिलाफ पहले भी चोरी, मारपीट व लूट के 13 अन्य मामले दर्ज हैं। आरोपी को आज अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

पुलिस मामले में दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में नशा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment