फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों पर 50 प्रतिशत सब्सिडी के लिए 15 जून तक करें आवेदन :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

By Sahab Ram
On: May 28, 2026 1:40 PM
Follow Us:

रोहतक, 27 मई। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के दौरान राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के सीआरएम घटक के तहत किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों पर 50 प्रतिशत अनुदान (सब्सिडी) उपलब्ध करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला के इच्छुक किसान विभाग के आधिकारिक पोर्टल  agriharyana.gov.in पर जाकर अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है। सचिन गुप्ता ने बताया कि व्यक्तिगत श्रेणी में एक परिवार पहचान पत्र से केवल एक ही किसान का चयन किया जाएगा। व्यक्तिगत श्रेणी के अंतर्गत सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम, हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, पैडी स्ट्रॉ चॉपर/मल्चर, श्रबमास्टर/रोटरी स्लाशर, हाइड्रोलिक रिवर्सिबल एम.बी. प्लो, जीरो टिल सीड फर्टिलाइजर ड्रिल, सुपर सीडर, सरफेस सीडर, स्ट्रॉ बेलर मशीन, स्ट्रॉ रेक, क्रॉप रीपर, ट्रैक्टर माउंटेड लोडर (बिना ट्रैक्टर) तथा ट्रैक्टर ड्रावन टेडडर मशीन पर अनुदान के लिए आवेदन किया जा सकता है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि एक परिवार पहचान पत्र से किसान केवल एक यंत्र के लिए आवेदन कर सकता है तथा अनुदान भी केवल एक ही मशीन पर दिया जाएगा। हालांकि यदि कोई किसान ‘बेलर’ मशीन के लिए चयनित होता है तो उसे ‘स्ट्रॉ रेक’ तथा ‘रोटरी स्लैशर/श्रब मास्टर’ खरीदने की अनुमति भी होगी। आवेदन करने के लिए किसान का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर वर्ष 2025-26 की खरीफ एवं रबी फसलों का पंजीकरण होना अनिवार्य है।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी


सचिन गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा पहचान पत्र, आईडी प्रूफ, पैन कार्ड, हरियाणा राज्य में पंजीकृत ट्रैक्टर की वैध आरसी (केवल ट्रैक्टर से चलने वाली मशीनों के लिए), छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए पटवारी रिपोर्ट, बैंक खाता विवरण, स्वयं घोषणा पत्र तथा अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों के लिए एससी प्रमाण पत्र आवश्यक होंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित किसान ने पिछले तीन वर्षों में उसी यंत्र पर विभाग की किसी भी योजना के तहत अनुदान प्राप्त न किया हो। उन्होंने बताया कि यदि किसी यंत्र के लिए प्राप्त आवेदन निर्धारित लक्ष्य से अधिक होते हैं तो पात्र लाभार्थियों का चयन उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा ड्रा ऑफ लॉट्स के माध्यम से किया जाएगा।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने किसानों का आह्वान किया कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें तथा फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। अधिक जानकारी के लिए किसान किसी भी कार्य दिवस में सहायक कृषि अभियंता, रोहतक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment