महंगाई की एक और मार: हरियाणा में महंगी हुई बिजली, जानिए क्या है नए रेट

By Sahab Ram
On: April 2, 2022 6:45 AM
Follow Us:

हरियाणा में अब 1 अप्रैल से बिजली की नई दरें लागू कर दी गई है.जिससे लोगों की जेब पर अच्छा खासा असर पड़ेगा. नए नियम के मुताबिक अब 50 लाख घरेलु उपभोक्ताओं को ढाई के स्थान पर पौने तीन रुपये लिए जाएंगे अर्थात् ज्यादा बिल का भुगतान करना होगा.

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

किस पर लागू होगा यह नियम

हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (Haryana Electricity Regulatory Commission) के अनुसार अब  घरेलू उपभोक्ताओं से ढाई के स्थान पर पौने तीन रुपये लिए जाएंगे. डेढ़ सौ तक यूनिट खपत करने वालों पर यह लागू होगा, यह सौ यूनिट पर लागू नहीं है, उसके ऊपर यह बढ़ा हुआ रेट डाला गया है. इस तरह के 10 लाख 25 हजार के करीब उपभोक्ता हैं. सूबे में लगातार कमाई की ओर बढ़ रहे बिजली निगमों को अब कुछ अन्य मुनाफा होने जा रहा है. एचईआरसी ने बिजली निगमों को दिशा निर्देश जारी करते हुए शहरी व ग्रामीण फीडर सभी का लाइन लास वैबसाइट पर डालें व हर माह इसे अपडेट करें.
 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) ने कम बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को झटका देते हुए 150 यूनिट तक प्रति यूनिट 25 पैसे बढ़ाए हैं. बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को हतोत्साहित करने वाले इस फैसले से करीब सवा दस लाख उपभोक्ताओं को बिजली बिल में हर महीने 37 रुपये ज्यादा देने होंगे. बिजली वितरण निगम जब घाटे में थे, तब भी प्रदेश सरकार ने बिजली की दरें नहीं बढ़ाई.

HERC ने साफ कर दिया है कि मीटर दो फीसदी से ज्यादा खराब नहीं होने चाहिए। 0.1 फीसदी से ज्यादा बिलो में गड़बड़ी नहीं पाई जानी चाहिए क्योंकि उपभोक्ता लगातार इस तरह की शिकायतें आयोग के पास कर रहे थे.

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment