हरियाणा में एक और फोरलेन हाइवे बनेगा जो 7 नेशनल हाईवे से जुड़ेगा, किन जिलों को होगा फायदा

By Sahab Ram
On: March 15, 2022 5:57 AM
Follow Us:

हरियाणा सरकार ने हरियाणा वासियों को एक और बड़ी खुशखबरी दी है.हरियाणा में पूर्व से पश्चिमी हिस्से से जोड़ने की पहल को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस नए प्रोजेक्ट के तहत हिसार, तोशाम, बाढ़ड़ा, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी होते हुए केएमपी एक्सप्रेस वे तक नया फोरलेन हाईवे बनेगा। इस प्रोजेक्ट से सड़कों के माध्यम से राज्य की ईस्ट से वेस्ट तक सीधी कनेक्टिविटी की जा रही है ताकि प्रदेश में यातायात सुगम हो और लोगों को सुविधा हो। इसके लिए हिसार, तोशाम, बाढड़ा, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी से होते हुए केएमपी तक हाईवे का फोरलेन प्रस्ताव प्रस्तावित है।
 

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

इसके लिए डिप्टी सीएम पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले थे और प्रदेश की सड़कों से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं को पूरा करने व नई परियोजनाएं शुरू करने के बारे विस्तार से चर्चा हुई थी। इस बातचीत के दौरान हिसार-तोशाम-बाढड़ा-महेंद्रगढ़-कनीना-रेवाड़ी सड़क परियोजना को हाइब्रिड वार्षिकी मोड़ के तहत शुरू करने की सरकार ने तब चार मई 2021 को सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई थी। सोमवार को केंद्रीय मंत्री से मिली स्वीकृति केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिसार-तोशाम-बाढड़ा-सतनाली-महेंद्रगढ़-कनीना-रेवाड़ी से होते हुए केएमपी से जुड़ने वाले नए प्रस्तावित हाईवे को अपनी सहमति दे दी है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर दी। इस संबंध में जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि बजट सत्र में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने स्पस्ट तौर पर कहा कि महेंद्रगढ़ के पास दो नए हाईवे तैयार हो रहे हैं। इनके बनने के बाद महेंद्रगढ़ शहर में हैवी व्हीकल का लोड कम हो जाएगा। दुष्यंत यह भी बताया कि हिसार-तोशाम-बाढड़ा-सतनाली-महेंद्रगढ़-कनीना-रेवाड़ी से होते हुए केएमपी से जुड़ने वाला एक नया हाईवे प्रस्तावित है। गत नौ मार्च 2022 को उनकी पंचगांव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात हुई थी जिसमें उन्होंने इसके लिए प्रस्ताव को सहमति दे दी है।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

गडकरी ने इसकी डीपीआर बनाने के निर्देश दे दिए हैं। महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी वाया कनीना तक की सड़क भी इस परियोजना का हिस्सा है, इसकी डीपीआर तैयार करने के लिए सलाहकार की नियुक्ति की जा रही है। यहीं नहीं, चरखी दादरी-महेंद्रगढ़ रोड़ का कार्य अलॉट हो चुका है, जल्द ही इसको भी पूरा कर दिया जाएगा।

 

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment