मानव श्रृंखला बना आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

By Sahab Ram
On: February 2, 2022 12:38 PM
Follow Us:

मानव श्रृंखला बना आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

न्यूनतम वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 57 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आज रेवाड़ी में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार को दो टूक कहा कि जब तक सरकार मांगे नहीं मानती है वो हड़ताल खत्म नहीं करेंगे. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और उनका समर्थन करने वाले श्रमिक यूनियन ने कहा है कि सरकार वादाखिलाफी कर रही है. मुख्यमंत्री ने वर्ष 2018 में उनकी मांगे मान ली थी. लेकिन अब उन्ही मांगो को लागू नहीं कर रही है.

 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

आपको बता दें कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मुख्य मांग है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को हरियाणा सरकार द्वारा मार्च 2018 में स्वीकृत कुशल व अर्द्धकुशल श्रमिक का दर्जा और छःमाही महंगाई भत्ता एरियर सहित लागू किया जाएँ , प्रधानमंत्री द्वारा अक्टूबर 2018 में घोषित 1500 एवं 750 रूपये की बढ़ोतरी लागू की जाए, रिटायरमेंट पर 3 लाख रूपये की एकमुश्त सहायता राशि दी जाए सहित अन्य मांगे है.

मानव श्रृंखला बना आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

जिन मांगों को पूरा कराने के लिए रेवाड़ी के नेता जी सुभाषचंद्र पार्क में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रही है और अलग –अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन करके सरकार पर दबाव बना रही है कि उनकी मांगे मानी जाएँ.

आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने करीबन एक किलोमीटर लम्बी मानव श्रृंखला बनाकर विरोध दर्ज कराया है. जिनका कहना है कि सरकार आन्दोलन खत्म करने का दवाब बना रही है. लेकिन वो डरेंगे नहीं बल्कि आखिरी दम तक लड़ेंगे.

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment