Haryana: हरियाणा में जमीन सौदे में 27 लाख की ठगी का आरोप, भाजपा नेता समेत पांच पर केस दर्ज

By Sahab Ram
On: February 28, 2026 2:33 PM
Follow Us:

हरियाणा में जमीन सौदे से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। हरियाणा पुलिस की बलदेव नगर थाना पुलिस ने 27 लाख 13 हजार रुपये की कथित ठगी और जान से मारने की धमकी के आरोप में भाजपा नेता एवं हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व सदस्य हरपाल कंबोज समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह केस अंबाला कैंट से कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह परी और कारोबारी रमन अग्रवाल की शिकायत पर दर्ज हुआ है। एफआईआर में हरपाल कंबोज, उनकी पत्नी बलजीत कौर, नसीब सिंह, प्रॉपर्टी डीलर रवि कत्याल और अभिनव गर्ग के नाम शामिल हैं।

एनएच-152 पर जमीन का सौदा

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

शिकायत के मुताबिक, एनएच-152 पर गांव जमीतगढ़, तहसील घनौर (जिला पटियाला, पंजाब) में जमीन दिलाने का सौदा 9300 रुपये प्रति वर्ग गज तय हुआ था। बताया गया कि 23 कनाल 19 मरला जमीन का प्रस्ताव दिया गया और करीब 8700 वर्ग गज जमीन का बयाना होने की बात कही गई।

मई 2025 के दूसरे सप्ताह में कंबोज फिलिंग स्टेशन, बलदेव नगर में बैठक हुई। आरोप है कि दस्तावेज पंजाबी भाषा में थे, जिन्हें शिकायतकर्ता पढ़ नहीं पाए और आरोपियों ने उन्हें सही बताकर भरोसा दिलाया।

25 लाख रुपये ट्रांसफर करने का आरोप

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

शिकायत के अनुसार, 28 मई 2025 की बैठक में साथ लगती 1950 वर्ग गज जमीन 25 लाख रुपये में तुरंत दिलाने का प्रस्ताव रखा गया। 29 मई को नसीब सिंह के खाते में 25 लाख रुपये और 2.13 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी के लिए ट्रांसफर किए गए।

आरोप है कि रजिस्ट्री टालते रहे और बाद में उक्त जमीन हरपाल कंबोज की पत्नी बलजीत कौर के नाम रजिस्टर्ड करा ली गई। पैसे वापस मांगने पर राजनीतिक संरक्षण का हवाला देकर धमकाने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

कंबोज का पक्ष

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

इस मामले में हरपाल सिंह कंबोज से संपर्क करने पर उनके बेटे अमरेंद्र सिंह ने कहा कि यह धोखाधड़ी नहीं बल्कि आपसी लेन-देन का मामला है। उनके अनुसार, एसपी कार्यालय और जिला न्यायवादी की ओर से पहले ही क्लीन चिट मिल चुकी थी और इसे सिविल विवाद बताया गया था।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment