सिरसा नगर परिषद में सफाई घोटाले का आरोप, राजकुमार शर्मा ने 238 कर्मचारियों की सूची सार्वजनिक करने की मांग

By Sahab Ram
On: July 28, 2026 3:49 PM
Follow Us:

सिरसा। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा ने कहा कि सिरसा नगर परिषद में सफाई व्यवस्था के नाम पर बड़ा घपला हो रहा है, और सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। जारी बयान में उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा शहर के 32 वार्डों में कुल 238 सफाई कर्मचारियों के कार्यरत होने का दावा किया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति इससे बिल्कुल अलग है। शर्मा ने कहा कि हकीकत में 150 कर्मचारी भी नियमित रूप से सफाई कार्य करते दिखाई नहीं देते। राजकुमार शर्मा ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार और नगर परिषद प्रशासन वास्तव में पारदर्शिता लाना चाहते हैं तो परिषद द्वारा रिकॉर्ड में दर्शाए गए सभी 238 सफाई कर्मचारियों की सूची सार्वजनिक की जाए। इसके साथ ही उनके नाम, मोबाइल नंबर तथा उन्हें आवंटित वार्डों की जानकारी भी जनता के सामने रखी जानी चाहिए। ऐसा होने पर पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी और यह स्पष्ट हो जाएगा कि वास्तव में कितने कर्मचारी सफाई कार्य कर रहे हैं और कितने केवल कागजों में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि हकीकत है कि वर्ष 1996 के बाद सफाई कर्मचारियों की पक्की भर्ती नहीं हुई है। सिर्फ 190 पक्के कर्मचारी ही कार्य कर रहे हैं, जबकि इतने सालों में शहर काफी फैल चुका है। शर्मा ने कहा कि पक्की भर्ती करने की बजाय इन कर्मचारियों का जमकर शोषण किया जा रहा है। नगर परिषद में फर्जी सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराकर उनकी तनख्वाह सरकारी खजाने से निकाली जा रही है। इस पूरे खेल में नप के कुछ अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत से जनता के टैक्स के पैसा हजम किया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि सफाई व्यवस्था के नाम पर लाखों रुपये खर्च करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन शहर के कई इलाकों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि रिकॉर्ड और वास्तविकता में बड़ा अंतर है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसके उलट स्थिति दिखाई देती है। शर्मा ने कहा कि हैरानी की बात है कि नगर परिषद में भ्रष्टाचार के अनेक मामले उजागर होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई। अधिकतर मामलों में केवल नोटिस जारी करने या चार्जशीट देने तक ही कार्रवाई सीमित रही, जिसके बाद वे फिर से अपने पद पर कार्य करते हुए नजर आते हैं।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

राजकुमार शर्मा ने कहा कि अधिकारियों की जवाबदेही समाप्त होती जा रही है और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि जनता का पैसा जनता की सुविधाओं पर खर्च होने के बजाय भ्रष्टाचारियों की जेबों में जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति, उपस्थिति और वेतन भुगतान से जुड़े सभी रिकॉर्ड की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों से जुड़े इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी।शर्मा ने कहा कि यदि समय रहते इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो जनता का प्रशासन और सरकार पर से विश्वास पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment