मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सभी राजनीतिक दल करें सहयोग: उपायुक्त शांतनु शर्मा

By Sahab Ram
On: July 6, 2026 6:41 PM
Follow Us:

सिरसा, 06 जुलाई।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि विशेष गहन पुर्नरीक्षण अभियान के तहत सिरसा में 64.84 प्रतिशत मतदाताओं का डाटा डिजिटलाइज किया जा चुका है। बीएलओ घर-घर पहुंच कर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं। सभी राजनीतिक दल, पात्र मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाने और समय पर जमा करवाने में बीएलओ का सहयोग करें ताकि इस कार्य को निर्धारित अवधि में पूर्ण करवाया जा सके।
उपायुक्त शांतनु शर्मा सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा बूथ लेवल एजेंटों के साथ बैठक कर अनुपस्थित, स्थानांतरित अथवा मृत/डुप्लिकेट व्यक्तियों की सूची तैयार कर मतदाता सूची को दुरूस्त किया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों से आह्वान किया कि वे बूथ लेवल एजेंट को बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करवाने और मतदाताओं को गणना पत्र भरकर वापिस लेने में मदद करें। उन्होंने बताया कि इसके लिए 14 जुलाई डेडलाइन रखी गई है, इससे पहले ही गणना पत्र भरकर बीएलओ को ही उपलब्ध करवा दें। उपायुक्त ने बताया कि जिन मतदान केंद्रों पर अभी तक बीएलए नियुक्त नहीं किए गए हैं, वहां शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित की जाए ताकि पुनरीक्षण कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके। बैठक में भारतीय जनता पार्टी से तरुण गुलाटी, बीएसपी से प्रेम राठी, कांग्रेस से संजय नायक, आम आदमी पार्टी से हंसराज व विजय कुमार, जेजेपी से कुलदीप, इनेलो से ओम प्रकाश मौजूद रहे।
उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है, वहां मतदान केंद्रों का युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) किया जाएगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने बूथ लेवल एजेंटों एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें, ताकि जिले की मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाई जा सके।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान: 65.62 प्रतिशत गणना प्रपत्र हुए डिजिटाइज
जिले में विशेष गहन पुर्नरीक्षण अभियान के तहत कुल 996 बीएलओ द्वारा 10,05,598 मतदाताओं में से 6,59,905 गणना प्रपत्रों (65.62 प्रतिशत) का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। विधानसभा क्षेत्रवार प्रगति के अनुसार 42-कालांवाली में 1,82,764 मतदाताओं में से 1,26,237 (69.07 प्रतिशत) गणना प्रपत्र डिजिटाइज किए गए हैं। 43-डबवाली में 2,06,373 मतदाताओं में से 1,40,056 (67.87 प्रतिशत) गणना प्रपत्र डिजिटाइज हुए हैं, 44-रानियां में 1,88,395 मतदाताओं में से 1,30,797 (69.43 प्रतिशत) गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है तथा 45-सिरसा विधानसभा क्षेत्र में 2,34,130 मतदाताओं में से 1,09,844 (46.92 प्रतिशत) गणना प्रपत्र डिजिटाइज किए गए हैं। वहीं 46-ऐलनाबाद में 1,93,936 मतदाताओं में से 1,52,971 (78.88 प्रतिशत) गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण हो चुका है।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment