सभी विभाग ई-ऑफिस से करें फाईलों की मूवमेंट, रेंकिंग में लाए सुधार : एडीसी

By Sahab Ram
On: February 14, 2022 12:45 PM
Follow Us:

सभी विभाग ई-ऑफिस से करें फाईलों की मूवमेंट, रेंकिंग में लाए सुधार : एडीसी

एडीसी जयदीप कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश के सभी रकारी कार्यालयों को पेपरलैस बनाने के लिए ई-ऑफिस कार्य प्रणाली शुरू की हुई है। सभी विभागाध्यक्ष ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही फाईलों की मूवमेंट करना सुनिश्चित करें और अपनी रेंकिंग में सुधार करें।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

एडीसी सोमवार को लघु सचिवालय में ई-ऑफिस, सरल पोर्टल व सीएम विंडो से संबंधित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने ई-ऑफिस पर खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों को अपनी परफोरमेंस में सुधार लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो, सरल पोर्टल व ई-ऑफिस पर आने वाली समस्याओं व आवेदनों की संबंधित अधिकारी स्वयं मॉनिटरिंग करें और समस्याओं व आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए निपटारा करवाएं और लाभार्थियों को सेवाएं प्रदान करें।

सभी विभाग ई-ऑफिस से करें फाईलों की मूवमेंट, रेंकिंग में लाए सुधार : एडीसी

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा सरकारी विभागों के माध्यम से लोगों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है और प्रत्येक विभाग को इसी समयावधि में ही आवेदन का निपटारा सुनिश्चित करना है।

 

एडीसी ने सरल पोर्टल की समीक्षा करते हुए कहा कि आम जनता को सेवा का अधिकार अधिनियम के दायरे में आने वाली सेवाओं को समय पर उपलब्ध कराने पर रेवाड़ी जिला अच्छा कार्य कर रहा है। उन्होंने सीएम विंडो की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि सीएम विंडों पर दर्ज शिकायतों का निपटारा जल्द से जल्द करें ताकि पोर्टल पर जिला की रैकिंग में और सुधार हो सके।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment