मॉडल संस्कृति स्कूलों में 5 अप्रैल से दाखिला प्रक्रिया शुरू, गरीब बच्चों को मिल रहा 20 फीसदी आरक्षण

By Sahab Ram
On: April 1, 2022 6:09 AM
Follow Us:

मॉडल संस्कृति स्कूल: हरियाणा में 138 सरकारी मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक और प्राइमरी स्कूल है।जिनमें 1.80 लाख वार्षिक आय वाले परिवार के बच्चों को 20 फीसदी आरक्षण मिलेगा। 1.80 से 2.40 लाख आय वाले परिवारों के बच्चों के लिए 10 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं। इन सभी स्कूलों में पांच अप्रैल से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। 

25 अप्रैल तक अभिभावक, स्कूल मुखिया के पास फार्म जमा कर सकेंगे। 26 अप्रैल को ड्रॉ निकाला जाएगा। पहली मई को दाखिला होंगे। सीटें खाली रहने पर दो मई से दाखिलों का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत एससी-बीसी-ए, बी व दिव्यांग बच्चों के लिए 25 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं। दाखिला फार्म निशुल्क मिलेगा।पहली, छठी, नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा में केवल अंग्रेजी माध्यम में ही नए दाखिला होंगे। अन्य कक्षाओं में सीटें खाली होने पर प्रवेश दिया जाएगा।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

एसएमसी की बैठक बुलाकर सेक्शन में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने का निर्णय ले सकते हैं। दस्तावेजों में कमी के आधार पर किसी बच्चे का दाखिला नहीं रोका जाएगा। अस्थायी दाखिला देकर दस्तावेज पूरा करने के लिए 30 दिन मिलेंगे। आरक्षित सीटों के लिए पर्याप्त आवेदन नहीं आते हैं तो उन्हें सामान्य श्रेणी के बच्चों से भरा जाएगा।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

फीस और विद्यार्थियों की संख्या
स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा का आकार व बच्चों की फीस भी तय कर दी है। सेकेंडरी शिक्षा महानिदेशक ने इस संबंध में गुरुवार को विस्तृत निर्देश जारी कर दिए। उनके अनुसार पहली से पांचवीं की एकमुश्त दाखिला राशि 500 व छठी से 12वीं की एक हजार रुपये रहेगी। पहली से तीसरी की मासिक फीस 200 रुपये, चौथी-पांचवीं की 250, छठी से आठवीं की 300, नौवीं-दसवीं की 400, 11वीं-12वीं की 500 रुपये फीस होगी। 

 

पहली से पांचवीं कक्षा तक प्रति सेक्शन अधिकतम 30 विद्यार्थी होंगे। छठी से आठवीं में प्रति सेक्शन इनकी अधिकतम संख्या 35 और नौवीं से बाहरवीं में हर सेक्शन में अधिकतम 40 रहेगी। यह दो पारियों में स्कूल चलाने के लिए पर्याप्त बच्चे होते हैं तो सेक्शन की संख्या बढ़ा सकते हैं। 

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment