एमडीयू के पीजी, एलएलबी, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया जारी

By Sahab Ram
On: June 30, 2026 9:47 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 30 जून – महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक ने सत्र 2026-27 हेतु स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों, एलएलबी (आनर्स) त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम, बीपीएड पाठ्यक्रम तथा अन्य सर्टिफिकेट/डिप्लोमा/पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए जरूरी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इन सभी पाठ्यक्रमों में 4710 सीटों के लिए 12,364 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। सर्वाधिक ऑनलाइन आवेदन एलएलबी (आनर्स) त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम की 240 सीटों के लिए हैं। 1662 अभ्यर्थियों ने एलएलबी पाठ्यक्रम के लिए आवेदन किया है।

धन्यौड़ा बोरवेल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने देर शाम पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज, बोले – “बच्चे की जान बचाना पहली प्राथमिकता!”

वहीं जीव विज्ञान संकाय के 370 सीटों के लिए 648 आवेदन आए हैं। प्रबंधन पाठ्यक्रमों की 440 सीटों के लिए 978 आवेदन आए हैं। एलएलएम पाठ्यक्रम की 180 सीटों के लिए 711 आवेदन आए हैं। मानविकी एवं कला संकाय में एम.ए. (अंग्रेजी) की 60 सीटों के लिए 483 आवेदन हैं। सामाजिक विज्ञान संकाय में मनोविज्ञान विभाग की 70 सीटों के लिए 416 आवेदन आये हैं।

भौतिक विज्ञान संकाय में एम.एस.सी. रसायन शास्त्र की 90 सीटों के लिए 237 आवेदन आए हैं।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के लिए छपाई कार्य हेतु 7 जुलाई तक भरें ऑनलाइन निविदाएं

गणितीय एवं कंप्यूटेशनल साइंसेज संकाय में कंप्यूटर साइंस पाठ्यक्रमों की 140 सीटों के लिए 569 आवेदन आए हैं। विश्वविद्यालय प्रवक्ता ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षाएं 13 जुलाई से 17 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा परिणाम 20 जुलाई से जारी होंगे।

उन्होंने बताया कि पहली प्रारंभिक मेरिट सूची 21 जुलाई को जारी होगी। पहली प्रवेश काउंसलिंग 23 जुलाई से होगी।अधिक जानकारी एमडीयू वेबसाइट तथा संबंधित विभागों से प्राप्त की जा सकती है। इस बीच, एमडीयू के अंतर्गत स्नातक स्तरीय (यूजी) पाठ्यक्रमों की दूसरी प्रवेश काउंसलिंग 1 जुलाई से होगी।

जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के फील्ड वर्क एवं जनगणना से संबंधित कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धन्यौड़ा बोरवेल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने देर शाम पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज, बोले – “बच्चे की जान बचाना पहली प्राथमिकता!”

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के लिए छपाई कार्य हेतु 7 जुलाई तक भरें ऑनलाइन निविदाएं

जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के फील्ड वर्क एवं जनगणना से संबंधित कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित

अनुसूचित जाति के लिए मत्स्य पालन क्षेत्र में दिये जा रहे अनेक लाभ- उपायुक्त सचिन गुप्ता

5 लाख अमेरिकी डॉलर के दान के लिए हेमंत-नलिनी गुप्ता की करी सराहना, पूर्व-छात्रों की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया

स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, सेफ्टी मानकों की सख्ती से हो पालना : अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल

Leave a Comment