एम्स निर्माण को लेकर अड़चने दूर करने की कोशिश

By Sahab Ram
On: July 7, 2021 2:24 PM
Follow Us:

एम्स निर्माण को लेकर अड़चने दूर करने की कोशिश

  • एम्स निर्माण को लेकर अड़चने दूर करने की कोशिश
  • आखिर कब शुरू होगा एम्स का निर्माण !

रेवाड़ी, 7 जुलाई। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गांव माजरा में प्रस्तावित की जमीन के पैच को दूर करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों से सम्पर्क कर इसके समाधान के लिए निरंतर प्रयास कर रहे है। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज जिला सचिवालय में एम्स को लेकर राजस्व विभाग व पंचायत विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें नक्शे में प्रस्तावित जमीन के हर पहलुओं पर विचार विमर्श हुआ।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार व जिला प्रशासन पूरा प्रयास कर रहा है कि एम्स का निर्माण हो, इसके लिए आई हुई पेचिदगियों को दूर करने के लिए एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव, डीआरओ राजेश ख्यालिया, डीडीपीओ एचपी बंसल, नायब तहसीलदार निशा, गिरदावर राकेश, एनएसके राजकुमार व पटवारी हेमकरण लगातार ग्रामीणों से सम्पर्क कर बीच में आई हुई जमीन के पैचों को दूर करने के लिए पिछले चार दिन से लगातार ग्रामीणों के सम्पर्क में है और काफी हद तक इसमें सफलता प्राप्त की है। अब मात्र 14 एकड़ जमीन ऐसी बची हुई है जिसके लिए भू-मालिकों से सम्पर्क करना है।

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पैचिदगियों को जल्द से जल्द दूर करें ताकि सरकार को नए सिरे से बाउडंरी बनाकर नक्शा भेजा जा सकें। एसडीएम रविन्द्र यादव ने डीसी को बताया कि सप्ताह के आखिरी तक बचे हुए भू-मालिकों से सम्पर्क कर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।  डीसी यशेन्द्र सिंह ने एम्स के लिए दिन-रात जुटे हुए एसडीएम, डीआरओ, नायब तहसीलदार, गिरदावर और पटवारी की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

यहाँ आपको बता दें कि लम्बे समय से एम्स निर्माण को लेकर विभिन्न तरह कि अडचनों के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है. इस दौरान कई बार ये कहा गया कि सभी अडचने दूर हो चुकी है अब जल्द एम्स का निर्माण शुरू होगा. लेकिन आजतक अड़चने दूर नहीं हो पाई है . ऐसे में सवाल ये कि आखिर कब शुरू होगा एम्स का निर्माण!

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment