अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने नीट (यूजी) परीक्षा केंद्रों का दौरा कर तैयारियों का लिया जायजा

By Sahab Ram
On: May 2, 2026 1:45 PM
Follow Us:

सिरसा, 01 मई।

अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने जिला में 3 मई को आयोजित की जाने वाली नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों को लेकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ डीएसपी आदर्शदीप सिंह, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से कॉर्डिनेटर प्रिंसिपल प्रदीप सिंह, डीएसडब्ल्यूओ सत्यवान ढिलोड आदि मौजूद रहे। 

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं जैसे मेडिकल सुविधा, बिजली, पंखे, जैमर, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लडक़े और लड़कियों की अलग-अलग लाइन लगवाकर एंट्री करवाई जाए और बायोमैट्रिक जांच उपरांत परीक्षा रूम तक भेजा जाए। उन्होंने स्वयं सीसीटीवी कैमरों की जांच की।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि नीट परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए सुबह 11 बजे से प्रवेश आरंभ हो जाएगा। परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांति के साथ संपन्न करवाई जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति और अनुशासन बनाए रखने के लिए अनावश्यक भीड़ इकट्ठा न होने देने की हिदायत दी गई है। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा न हो। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या न आए, इसके लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्था बनाए रखें।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment