स्कूलों में बच्चों से रूबरू हुईं एडीसी शालिनी चेतल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

By Sahab Ram
On: July 29, 2026 6:36 PM
Follow Us:

हिसार, 29 जुलाई।
अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने बुधवार को जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं का निरीक्षण किया, विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं, मीड डे मील और अन्य आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने बच्चों से बातचीत करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की आवश्यकतानुसार उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शालिनी चेतल ने विद्यालयों में कक्षाओं, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, मिड-डे मील तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों से कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। बच्चों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए तथा ऐसा वातावरण बनाया जाए, जिससे वे शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढक़र भाग ले सकें।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक सरकारी विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment