एडीसी जगनिवास ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के मद्देनजर ली अधिकारियों की बैठक

By Sahab Ram
On: July 24, 2026 7:26 PM
Follow Us:

झज्जर, 24 जुलाई
झज्जर जिला में आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा। डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के मद्देनजर शुक्रवार को एडीसी जगनिवास ने लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एडीसी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के राष्ट्रीय पर्व में गरिमामयी उत्कृष्ट व बेहतरीन कार्यक्रमों का चयन किया जाए। उन्होंने कहा कि आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम देशभक्ति व राष्ट्र प्रेम की भावना से ओतप्रोत होने के साथ-साथ प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद हों। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत आवश्यक व्यवस्थाएं आपसी समन्वय से पूर्ण करते हुए सुनिश्चित की जाएं। ग़ौरतलब है कि झज्जर जिला मुख्यालय सहित उपमंडल बहादुरगढ़, बेरी व बादली में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामयी व भव्य तरीके से मनाया जाएगा।
एडीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य गतिविधियों की तैयारियों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, साज-सज्जा, स्वागत गेट, आसपास की सड़कों की मरम्मत, स्टेज प्रबंधन, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सराहनीय कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
एडीसी ने कहा कि 15 अगस्त को जिलाभर में स्थापित शहीद स्मारकों और प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर शहादत को नमन किया जाएगा।
बैठक में एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल व सीटीएम रितु सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment