झज्जर, 22 जून। डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में एडीसी जगनिवास ने जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनसमस्याओं का त्वरित निवारण करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
एडीसी जगनिवास ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में आयोजित समाधान शिविर आमजन को त्वरित, सरल और प्रभावी प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम बन चुके हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अलग-अलग विभागों के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं की सुनवाई और समाधान की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लेते हुए उसका निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए। किसी भी शिकायत को लंबित रखने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इसी उद्देश्य से जिला एवं उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
इन विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर सीटीएम रितु सहित जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य दयाकिशन जांगड़ा, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन चुन्नी लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय समाधान शिविर में एडीसी जगनिवास ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निवारण के दिए निर्देश





