नगर परिषद की टीम ने मेन बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ की कार्यवाही

By Sahab Ram
On: October 12, 2021 11:24 AM
Follow Us:

नगर परिषद की टीम ने मेन बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ की कार्यवाही

रेवाड़ी नगर परिषद की टीम ने मंगलवार सुबह शहर के मेन बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करते हुए कई रेहड़ियां, दुकानों के आगे लगी फड़ियां व अन्य सामान जब्त किया है। इसके साथ ही दुकानदारों को सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है। नगरपालिका की टीम की कार्यवाही के बाद सिकुड़ चुका बाजार खुला-खुला नजर आ रहा हैं।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

दरअसल, सोमवार को ही नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव ने वाइस चेयरमैन व पार्षदों के साथ पैदल बाजार का दौरा करके गांधीवादी तरीके से व्यापारियों से हाथ जोड़कर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की थी। साथ ही मंगलवार से रूटीन में अतिक्रमण हटाओ अभियान भी शुरू करने की बात कही थी। चेयरपर्सन के आदेश के बाद मंगलवार सुबह ही नगर परिषद के अधिकारियों की टीम ने शहर के मेन बाजार में बनी पुरानी सब्जी मंडी से लेकर रेलवे चौक तक निरीक्षण किया।

बाजार खुलने से पहले ही वहां सड़क पर खड़ी रेहिड़यों के अलावा दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के आगे लगाई गई फड़ियों को भी नगर परिषद की टीम ने अपने कब्जे में लिया। इतना ही नहीं बाजार खुलने के बाद शहर के अन्य बाजार में भी नगर पालिका की टीम पहुंची। नगर पालिका की कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। अन्य दिनों के मुकाबले बाजार में आज रेहड़ी भी नजर नहीं आ रही। सबसे ज्यादा परेशानी शहर के मेन बाजार में रेहड़ियों के खड़े होने से हो रही थी, जिसकी वजह से पूरे दिन जाम के हालात बने रहते हैं।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव ने कहा कि त्योहार का सीजन शुरू हो चुका हैं। बाजार में भीड़ बढ़ने लगी है। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। हर दिन नगर परिषद की टीम बाजार में घूमेगी। सामान जब्त करने के साथ ही 1 हजार रुपए तक का चालान भी किया जाएगा। रेहड़ी वालों के लिए वेंडिंग जोन बनाने की प्रक्रिया चल रही है।

 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment