Rewari: अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर पहले भी लूट, हत्या व आर्म्स एक्ट के 4 आपराधिक मामले दर्ज

By Sahab Ram
On: July 22, 2023 6:18 PM
Follow Us:

Rewari: जांचकर्ता ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक नौजवान लड़का चन्द्रपाल निवासी गुजरो की ढाणी जो अपराधी किस्म का लड़का है और उसके पास हथियार भी हो सकता है। जो भालखी माजरा रेलवे अन्डरपास क्रोस करके चिताडुगंरा रोड़ अण्डरपास के पास किसी के इन्तजार मे खड़ा हुआ है।

जिस सूचना पर तुरन्त रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर साथी मुलाजमान की मदद से आरोपी को काबू करके नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम चन्द्रपाल निवासी भालखी माजरा की गुजरो वाली ढाणी बतलाया। जिसकी तलाशी ली गई तो एक अवैध देशी कट्टा व एक जिन्दा रोंद को बरामद किया गया।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खोल में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जो आरोपी ने पूछताछ में बताया की मैने यह अवैध देशी कट्टा व एक जिन्दा रोंद राजस्थान के जिला अलवर के गाँव कोकावास निवासी पवन कुमार से खरीदा था जो इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पवन कुमार उर्फ अटेक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत मे पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now