दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: March 15, 2022 12:30 PM
Follow Us:

जानकारी देते हुए जांचकर्ता ने बताया की बीरपाल निवाशी नंदरामपुर बास धारूहेड़ा ने अपनी शिकायत में बताया कि मैने नन्दरामपुर बास बस स्टैण्ड पर मोटरसाइकिल रिपेयर की दुकान कर रखी है। मैंने अपनी दुकान पर सीसीटीवी कैमरा लगा रखे हैं। मैं 11 मार्च  को खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने गया हुआ था। पीछे से मेरी दुकान से कैमरे तोड़ कर चोरी कर लिए गए। मैंने वापस आकर देखा तो मेरी दुकान के कैमरे नहीं मिले।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

पुलिस ने बीरपाल की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले में आरोपी नंदरामपुर बास धारूहेड़ा निवासी मनीष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से चोरी किए कैमरे बरामद कर लिए। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment