Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को होगा बड़ा धन लाभ, देखें अपना दैनिक राशिफल

By Sahab Ram
On: December 26, 2025 12:18 AM
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को होगा बड़ा धन लाभ, देखें अपना दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार का दिन है और आज का दिन माँ लक्ष्मी को समर्पित होता है। आज के दिन चंद्रमा से दूसरे भाव में शनि की स्थिति से सुनफा योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान चंद्रमा कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे।

यह शुभ योग चंद्रमा से दूसरे भाव में मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि के बैठे होने से बनता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति धनवान, बुद्धिमान और प्रभावशाली बनाता है। शनि मेहनत, अनुशासन सिखाता है, जबकि चंद्रमा मानसिक संतुलन और निर्णय क्षमता को मजबूत करता है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि का आज का राशिफल

साल 2025 के अंतिम शुक्रवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। हालांकि, आज पेपर वर्क में थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। किसी भी नए काम को करने से पहले उसके कानूनी पहलुओं पर अच्छी तरह से गौर कर लें। व्यापार के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है।

वृष राशि का आज का राशिफल

आज दिन की शुरूआत अच्छी रहने वाली है। दिन के पहले भाग में व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं को हल करने का मौका मिलेगा। किसी प्रतियोगिता में अगर आपने हिस्सा लिया है तो आज के दिन उसमें जीत मिल सकती है। हालांकि, आज के दिन आपको पूरी मेहनत और लगन से काम करना होगा। प्यार के मामले में आज का दिन शुभ रहने वाला है।

मिथुन राशि का आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: आज 24 दिसंबर को सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जाने अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

आप दूसरों भी भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलेंगे तो आपको काफी आत्म संतोष होगा। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परहेज नहीं है। ऑफिस में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी कठिन प्रॉब्लम का हल निकालने में सफल हो पाएंगे।

कर्क राशि का आज का राशिफल

आज आपके पास खुद को साबित करने के कई मौके आएंगे। इस मौके को पहचान कर उन पर खरा उतरना आपकी जिम्मेदारी है। यह भी सोच लीजिए कि मौके बार-बार दरवाजे पर दस्तक नहीं देते।

सिंह राशि का आज का राशिफल

किसी जानकार को छोटा मोटा कर्ज दिया जा सकता है। आज आपको दिन से पहले हिस्से में दूसरों की आर्थिक मदद करने में ही अपना समय गुजारना पड़ सकता है। किसी कठिन समस्या का हल निकल आएगा। बड़ों से सलाह लेना अच्छा रहेगा। किसी अपने से थोड़े समय के लिए दूर जाने की स्थिति आ सकती है।

कन्या राशि का आज का राशिफल

आज आपके ऊपर ढेर सारी जिम्मेदारियां निभाने का दिन है। घर के सभी पुराने लटके हुए कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने का प्लान बनाया जा सकता है। बिजनेस में किसी तरह का जोखिम उठाने का काम करना फायदेमंद नहीं होगा।

Aaj Ka Rashifal: आज इन राशि वालों को मिलेगा नौकरी में प्रमोशन, जानें आज का राशिफल

तुला राशि का आज का राशिफल

आज आप अपनी पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब हो जाएंगे। कुछ जरूरी सामान की शापिंग करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। ऐसी चीजें कतई न खरीदें जो फिलहाल आपके काम में आने वाला नहीं ह। आपके ओरिज़नल आइडियाज पसंद किए जाएंगे।

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

आज का दिन आपको बहुत बिजी रखेगा। दिन के पहले हिस्से में कुछ जरूरी फोन कॉल्स और ईमेल्स का जवाब देना जरूरी होगा। कोई पुराना दोस्त अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। अगर आपसे उधार मांगे तो पहले आप अपनी सेविंग्स पर जरूर नज़र डाल लें।

धनु राशि का आज का राशिफल

आज आपको आपके कर्मक्षेत्र यानी ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिये जा सकते हैं। किसी क्रिएटिव काम में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। जरूरी सामान की खरीदारी में शाम का समय बीतेगा। घर में बड़े बुजुर्गों से बहसबाजी में न उलझें तो अच्छा है उनकी राय भी सुन लें क्या पता कभी वक्त पड़ने पर काम जा जाएं।

मकर राशि का आज का राशिफल

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

आज सुबह से ही किसी नये प्रोग्राम को लेकर आपके अन्दर नई शक्ति और एनर्जी रहेगी। किसी लव अफेयर को लेकर भी आप काफी एक्साइटेड रहेंगे। दिल की बात जबान पर लाने का यह सबसे अच्छा समय है। ऑफिस में आपके प्रमोशन या सैलरी बढ़ाने की बात चल रही है। अपनी उमंगों पर काबू रखें।

कुंभ राशि का आज का राशिफल

आज दिन के पहले हिस्से में आपको छिटपुट धन का लाभ होने की संभावना है। कोई भी नौकरी शुरूआत में छोटी या बड़ी नहीं होती। एक बार एक्सपीरिएंस हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए।

मीन राशि का आज का राशिफल

आज आप अपने में मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की तरफ बिल्कुल ध्यान न लगाएं। अपना काम करते रहें। सफलता एक दिन जरूर आपके कदम चूमेगी। आप अपने सोशल सर्कल में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब हो जाएंगे। मान सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment