Aaj Ka Mousam: हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें IMD की नई रिपोर्ट

By Sahab Ram
On: December 24, 2025 12:11 AM
Follow Us:
Aaj Ka Mousam: हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें IMD की नई रिपोर्ट

Aaj Ka Mousam: हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है आइए जानते है आज कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।

देशभर में मौसम पूरी तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड का असर है तो कई राज्यों में मौसमी गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के हवाले से पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही एवं बारिश के साथ बर्फबारी का दौर जारी है, जिसके प्रभाव से गलन वाली सर्दी का एहसास हो रहा है।

24 और 25 दिसंबर को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में भीषण कोहरा और शीतलहर का अलर्ट है। घने कोहरे के कारण अधिकांश राज्यों से संचालित ट्रेनों गति धीमी रहेगी और हवाई यातायात भी चरमराया रहेगा। स्काईमेट वेदर के मुताबिक, बुधवार को कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों पर आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है। कमोबेस ऐसे ही मौसम का अनुमान पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में दर्ज किया जा सकता है। Aaj Ka Mousam

हरियाणा में कैसा रहेगा आज मौसम

हरियाणा में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। पहाड़ों की ओर से आ रहीं सर्द हवाओं और कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान गिरता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, हिसार, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, फरीदकोट , गुरदासपुर, करनाल और अंबाला में भी घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे वाहन चालकों को समस्या होगी एवं ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से चलेंगी। पंजाब के अधिकांश हिस्सों में दर्ज किया जा रहा है। समूचा पंजाब कोहरे की जद में है, जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। Aaj Ka Mousam

सीएफएमएस पर लंबित फाइलों का 15 दिन में निपटारा करें सुनिश्चित- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम

IMD ने दिल्ली-एनसीआर में 25 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है। अब सुबह और रात के समय कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान हवा पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा से पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रहेंगी और अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहेगा।

राजस्थान में कैसा रहेगा आज मौसम

राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह कोहरा छाया नजर आ रहा है। IMD के मुताबिक, जैसलमेर, हनुमानगढ़, बीकानेर समेत अन्य जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे सुबह दृश्यता बेहद कम रहेगी, जिससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। Aaj Ka Mousam

यूपी में कैसा रहेगा आज मौसम

हरियाणा सरकार किसानों के हित में निरंतर कर रही कार्य, आग से प्रभावित किसानों को मिलेगा शीघ्र मुआवजा

उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा परेशानी का सबब बनता जा रहा है, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम रहेगी। खासकर, वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, कई शहरों में वाहन चालक दिन में भी हेडलाइट्स जलाकर धीमी गति से चल रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह शीतलहर में बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी और कड़ाके की सर्दी से हालत खराब होगी।

वाराणसी, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, जौनपुर, देवरिया, बरेली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, झांसी, बांदा, प्रयागराज इत्यादि जगहों पर घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम रहेगी। अधिकांश जिलों में ठंड में अलाव का सहारा ले रहे हैं। Aaj Ka Mousam

बिहार में कैसा रहेगा आज मौसम

बिहार में पहाड़ों की ओर से क्षेत्र से आ रही सर्द पछुआ हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों पटना, गया, मोतिहारी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, मधुबनी, दरंभगा, नालंदा, औरंगाबाद, भंभुआ, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, अरवल और बेगूसराय समेत कई जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकांश जिलों में कोल्ड वेव चलने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान गिरेगा और गलन वाली सर्दी पड़नी शुरू होगी। Aaj Ka Mousam

कश्मीर में कैसा रहेगा आज मौसम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन कर हरियाणा में की जनगणना प्रक्रिया की शुरुआत

पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से कश्मीर में बारिश और बर्फबारी जारी है और अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान स्थिर है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों तक कश्मीर के गुलमर्ग, शोपियां के मुगल रोड और बांदीपोरा के गुरेज समेत ऊंचे इलाकों में बर्फबारी जारी रहेगी और मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला थम-थमकर जारी रहेगा। IMD का पूर्वानुमान है कि अगले 2 दिन बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment