Aaj Ka Mausam: हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली समेत देशभर में कैसा रहेगा आज का मौसम, देखें पूर्वानुमान

By Sahab Ram
On: December 23, 2025 7:03 AM
Follow Us:
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 19 दिसंबर,2025 : मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 24 दिसंबर तक परिवर्तनशील संभावित। इस दौरान 20 दिसंबर से एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 20 दिसंबर रात्रि से 22 दिसंबर के दौरान राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बादलवाई रहने तथा उत्तरी हरियाणा में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी संभावित। संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में पर अलसुबह धुंध भी रहने की संभावना है। परंतु 23 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट संभावित। ##########$$$#### डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Aaj Ka Mausam: कश्मीर और हिमाचल में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद कई राज्यों में तेज हवाओं के कारण ठंड में इजाफा हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के बड़े हिस्से में घने से बहुत घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, पंजाब में 27 दिसंबर तक, उत्तर प्रदेश में 23 तथा 25–28 दिसंबर, जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 24–27 दिसंबर के दौरान रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

IMD ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में शीतलहर से कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है। ठंड और कोहरे का असर आम जनजीवन के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।

स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान के तहत झज्जर जिले में स्वास्थ्य परियोजनाओं का 29 मई को होगा उद्घाटन एवं शिलान्यास

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में सोमवार को सुबह की शुरूआत घने कोहरे से हुई। सुबह के समय लोगों को कंपकंपी वाली ठंड महसूस हुई। हालांकि दिन बढ़ने के साथ तीन दिन बाद तेज धूप खिली। पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। जमीनी सतह पर तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 15 से 25 किलोमीटर रह सकती है। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रह सकता है। 24 दिसंबर को भी हवाएं तेज रहेंगी। अधिकतम तापमान गिरकर 18 से 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान गिरकर 8 से 10 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 25 से 28 दिसंबर के बीच आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

प्रदेश में न्यूनतम तापमान तेजी से लुढ़का है। आने वाले दिनों में ठंड का सितम जारी रहेगा। साथ ही घना और अत्यंत घना कोहरा का कहर भी जारी रहने वाला है। कोहरे के असर के कारण कोल्ड डे जैसी स्थिति बन सकती है। लखनऊ से लेकर नोएडा, गाजियाबाद तक ठंड का असर लगातार बढ़ता दिख रहा है। पछुआ हवाओं ने गलन वाली ठंड का अहसास कराना शुरू कर दिया है। 23 दिसंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

CM Nayab Singh Saini Announces Major Initiatives to Promote Innovation in Horticulture Sector

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अपने पुर्वानुमान में कहा है कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान राज्य के उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और मध्य भागों में अनेक स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। इसे लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, अगले 6 दिनों तक प्रदेश में धुंध और शीतलहर का असर बना रहेगा। तापमान में अभी और गिरावट आने के संकेत हैं। सबसे ज्यादा चिंता वाली बात अधिकतम पारा में कमी को लेकर है। राज्य के पांच जिलों में अधिकतम पारा 20 डिग्री से नीचे चला गया है।

Historic Victory in Municipal Corporation Elections Achieved Through Hard Work of Party Workers and Trust of People: CM Nayab Singh Saini

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment