12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 19 जून को चौधरी ताऊ देवी लाल टाउन पार्क में योग कार्यक्रम एवं पायलट रिहर्सल का होगा आयोजन

By Sahab Ram
On: June 18, 2026 9:01 PM
Follow Us:

हिसार, 18 जून।
आयुष विभाग हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में 19 जून को प्रात: 6:30 बजे से 8 बजे तक चौधरी ताऊ देवी लाल टाउन पार्क में योग कार्यक्रम एवं पायलट रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल


यह जानकारी देते हुए विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के प्रति लोगों को प्रेरित किया जाएगा। साथ ही वृद्धावस्था में बेहतर स्वास्थ्य एवं निरोगी जीवन के लिए योग के महत्व के प्रति जागरूकता पैदा की जाएगी। उन्होंने आमजन, योग साधकों, विद्यार्थियों तथा विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से आह्वान किया है कि वे अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उद्देश्यों को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment