Haryana Weather: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

By Sahab Ram
On: February 1, 2026 11:54 AM
Follow Us:

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण रविवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, इस सिस्टम का असर 2 से 3 फरवरी तक बना रह सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार रात से ही प्रदेश में मौसम परिवर्तन को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। इसके चलते कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ तेज वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

18 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 18 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह (मेवात), पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं।

इन जिलों में हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे किसानों को फसलों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

प्रदेश के शेष चार जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी क्षेत्रों में साफ तौर पर देखने को मिलेगा।

तापमान में गिरावट के आसार

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है और सुबह-शाम ठिठुरन महसूस होगी।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment