प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पूरे देश में लहर, पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत तय – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

By Sahab Ram
On: April 30, 2026 12:17 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 29 अप्रैल – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। इसके अलावा, उन्होंने पश्चिम बंगाल हो रहे घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये घटनाएं हताशा में रही है। 

श्री विज आज पानीपत में मीडिया कर्मियों द्वारा पश्चिम बंगाल में आज हो रहे मतदान के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। 

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

उन्होंने कहा कि पहले भी देश में जहां-जहां चुनाव हुए जैसे कि हरियाणा, दिल्ली, बिहार और महाराष्ट्र में चुनाव हुए हैं वहां पर भाजपा जीती है और अब भी बंगाल में भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो भी घटनाएं हो रही है वह हताशा में हो रही है। उन्होंने कहा कि पहली बार कोलकाता के लोग निर्भय होकर मतदान कर रहे हैं और इससे पहले निर्भीक होकर मतदान करते थे और यही कारण है कि अब बहुत ज्यादा मतदान हो रहा है।

पुलिस और अधिकारियों के साथ हो रही घटनाओं के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वहां का जो क्रिमिनल कल्चर है वह बहुत पुराना है और कई सरकारों के समय का है लेकिन हमारे नेताओं ने कई मंचों से कहा है कि 4 मई के बाद पश्चिम बंगाल में रात के 2:00 बजे भी कोई भी महिला सुरक्षित आ – जा सकेगी। 

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

राघव चड्ढा के भाजपा ज्वाइन करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके आने का लाभ होगा और राघव चड्ढा जी अकेले नहीं आए हैं, उनके साथ सात राज्यसभा सांसद भी इकट्ठे होकर आए हैं और आम आदमी पार्टी की गठरी फोड़ कर आए हैं। 

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी जो कुछ भी आज तक बोलती रही या दिखाती रही, और अन्ना हजारे के आंदोलन से मिले समर्थन को चुरा कर यह आम आदमी पार्टी बनी थी और भ्रष्टाचार हटाने के मुद्दे पर बनी थी लेकिन अब उनके सांसद ही कह रहे हैं कि अपने मुद्दे से आप पार्टी वाले हट चुके हैं तथा यह पार्टी अपने मुद्दे से दूर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इन सभी सांसदों की सदस्यता को राज्यसभा के अध्यक्ष ने मान्यता दे दी है।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment