गांव झोरडऩाली में जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आठ अवैध पेयजल कनेक्शन काटे, 10 को नोटिस जारी

By Sahab Ram
On: July 14, 2026 2:40 PM
Follow Us:

सिरसा, 14 जुलाई।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम ने गांव झोरडऩाली में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया और आठ अवैध पेयजल कनेक्शन काटे और पेयजल का दुरुपयोग-अनावश्यक बर्बादी करने वाले 10 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए। जिला सलाहकार राकेश सोगलान ने बताया कि विभाग की टीम ने गांव में घर-घर जाकर जलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। जांच के दौरान आठ अवैध जल कनेक्शन पाए गए, जिन्हें काटा गया। वहीं, पेयजल का दुरुपयोग और अनावश्यक बर्बादी करने वाले 10 उपभोक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि पेयजल एक बहुमूल्य संसाधन है, यदि भविष्य में कोई व्यक्ति पेयजल का दुरुपयोग करता या पानी की अनावश्यक बर्बादी करता पाया गया तो उसके विरुद्ध विभागीय नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे जल संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझें, पेयजल का विवेकपूर्ण उपयोग करें और अवैध जल कनेक्शन लेने से बचें,  ताकि गांव के सभी उपभोक्ताओं को नियमित एवं पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। इस अभियान के दौरान कनिष्ठ अभियंता सतबीर सिंह, बीआरसी राजेश कुमार, बलदेव राज तथा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

युवा स्वस्थ, अनुशासित व नशा मुक्त होगा तो निश्चित रूप से विकसित भारत का सपना साकार होगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment