17 जुलाई को जीजेयू के मुख्य सभागार में होगा प्रधानमंत्री के जींद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

By Sahab Ram
On: July 16, 2026 7:01 PM
Follow Us:


हिसार, 16 जुलाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 जुलाई को जींद में आयोजित होने वाले भारत के पहले हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ एवं लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हिसार में गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के मुख्य सभागार में किया जाएगा।
इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता, विधायक सावित्री जिंदल, विधायक भव्य बिश्नोई, भाजपा जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, महापौर प्रवीन पोपली, जिप अध्यक्ष सोनू सिहाग, हरियाणा वन विकास निगम के अध्यक्ष रवि सैनी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त महेंद्र पाल ने बुधवार को गुजवि कुलपति नरसी राम विश्नोई, एसडीएम ज्योति मित्तल व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के मुख्य सभागार का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं। उपायुक्त ने बैठक व्यवस्था, ध्वनि एवं एलईडी स्क्रीन, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की।
उपायुक्त ने प्रशासन के संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण निर्बाध रूप से संपन्न हो और उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
गुजवि कुलपति नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से प्रदेश एवं देश के विकास की नई दिशा तय करने वाली अनेक परियोजनाओं का शुभारंभ होगा। उन्होंने विश्वविद्यालय के संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment