राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

By Sahab Ram
On: May 23, 2026 6:32 PM
Follow Us:

हिसार, 23 मई।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हिसार में प्रधानाचार्य सुनील सचदेवा के मार्गदर्शन में दा इंस्पायर इंडिया एनजीओ के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं सहित संस्थान के स्टाफ ने बढ़-चढक़र भाग लेते हुए मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


दा इंस्पायर इंडिया एनजीओ की ओर से प्रवेश कुमार मैथ अनुदेशक ने बताया कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त तीन से चार लोगों की जान बचा सकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में थैलेसीमिया, कैंसर, दुर्घटना, प्रसव और सर्जरी के मरीजों को प्रतिदिन सैकड़ों यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, जबकि गर्मियों में रक्त की कमी हो जाती है। उन्होंने बताया कि नियमित रक्तदान करने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है, शरीर में नए रक्त का निर्माण होता है तथा रक्तदाता को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ भी मिलता है। रक्तदान से कमजोरी, मोटापा या किसी प्रकार की बीमारी नहीं होती और शरीर 24 से 48 घंटे में रक्त की कमी पूरी कर लेता है।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी


वर्ग अनुदेशक ललित कुमार पूनिया ने कहा कि आइए, रक्तदान करें और किसी के परिवार की मुस्कान बनें जैसी मुहिम को आगे बढ़ाने में सभी को अपना अहम योगदान देना चाहिए। शिविर में दा इंस्पायर इंडिया एनजीओ के सदस्यों के साथ हिसार रेड क्रॉस सोसाइटी एवं सिविल अस्पताल से आए स्टाफ सदस्यों ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान संस्थान के अनुदेशक मुकेश लावट, अनूप सिंह, प्रदीप कुमार, मनीष कुमार, रमन, अनिल, अनुदेशिका अनीता, मोनिका तथा स्टाफ सदस्य रामप्रकाश व रामअवतार सहित आईटीआई के अन्य स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने रक्तदान कर देश सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment