टिकरी बॉर्डर पर बैठे किसानों ने बिजली नहीं मिलने पर दो घंटे तक दिल्ली –रोहतक हाइवे किया जाम

By Sahab Ram
On: September 3, 2021 9:44 AM
Follow Us:

टिकरी बॉर्डर पर बैठे किसानों ने बिजली नहीं मिलने पर दो घंटे तक दिल्ली –रोहतक हाइवे किया जाम

बिजली नहीं मिलने पर टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल किसानों ने दिल्ली-रोहतक नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। गुरुवार देर रात को किसानों ने करीब 2 घंटे तक नेशनल हाईवे जाम रखा। बिजली आने पर जाम खोल दिया। दरअसल, किसान करीब 5 घंटे के बिजली कट से परेशान होकर बिजली कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन वहां उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

किसानों का कहना है कि अधिकारियों के फोन बंद थे और दफ्तर में कोई भी कर्मचारी उन्हें यह नहीं बता रहा था की बिजली का यह कट किसी लाइन फॉल्ट के चलते है या फिर जानबूझकर बिजली काटी गई है। इससे नाराज होकर आंदोलनकारी किसान बहादुरगढ़ बाइपास पर स्थित जाखोदा मोड़ और कसार मोड़ पर नेशनल हाईवे की सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया।

जाम लगने के कारण दिल्ली-रोहतक नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं। करीब 2 घंटे बाद जब बिजली आई तो किसानों ने जाम को खोला। मगर किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार उन्हें मूलभूत सुविधाएं तक प्रदान नहीं कर रही है। वह परेशान तो हैं, लेकिन सरकार चाहे उन्हें कितना भी परेशान कर ले । किसान न तो झुकेंगे और न ही पीछे मुड़ेंगे। आंदोलन जारी रहेगा।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

1 दिन पहले भी टिकरी बॉर्डर के आंदोलनकारी किसानों ने बहादुरगढ़ के लघु सचिवालय के सामने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया था और सरकार पर उन्हें बिजली पानी और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान नहीं करने के आरोप लगाए थे।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment