Shocking News: शराब की पार्टी के दौरान नमकीन खत्म होने पर चाचा ने खाया भतीजे का कान

By Sahab Ram
On: March 20, 2022 7:56 AM
Follow Us:

उत्तर प्रदेश के बावली गांव की पट्टी देशू में चाचा-भतीजा के बीच शराब की पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान नमकीन खत्म होने पर चाचा भतीजे में बहस हुई तो चाचा ने भतीजे का कान चबड़ कर काट दिया। कान कटकर जमीन पर गिर गया जिसको देखकर वहां पर मौजूद लोगो मे भगदड़ मच गई। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

जानें क्या है मामला
 घायल अनुज दुल्हैडी पर गांव में ही एक मकान पर अपने चाचा के साथ सुधीर व अन्य कई लोगों के साथ बैठा था। इसी दौरान नमकीन आदि खत्म हो गई तो चाचा-भतीजे के बीच खाने को लेकर बहस शुरू हो गई जो इस कदर बढ़ी कि भतीजे ने यह कह दिया कि बार बार नमकीन खत्म होने की बात कहकर क्यों मेरे कान खा रहा है इतना सुनते ही चाचा ने आवं देखा ना तांव और कह दिया कि ले तेरा कान ही खा लेता हूं, उसके बाद चाचा ने भतीजे का दायां कान चबड़ लिया।

कान के चबड़ने से आधा कान का हिस्सा कट कर जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान युवक लहूलुहान हो गया। यह देख चाचा समेत दूसरे लोग वहां से भाग खड़े हुए। घटना के बाद घायल युवक कोतवाली में पहुंचा। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि शराब पार्टी में नमकीन खत्म होने के बाद चाचा ने भतीजे का आधा कान ही चबड़ दिया, जिससे आधा कान पूरी तरह कट गया। घायल कोतवाली आया था, लेकिन अभी तहरीर नहीं दी है। घायल का मेडिकल कराया गया है। उन्होने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment