डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने  एसआईआर के चलते अधिकारियों के साथ की डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा

By Sahab Ram
On: July 8, 2026 9:14 PM
Follow Us:


झज्जर, 08  जुलाई।

जिला झज्जर के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत एसआईआर को लेकर गणना प्रपत्रों के संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य निरंतर तेज गति से जारी है। संबंधित अधिकारी भी नियमित मॉनिटरिंग करते हुए एप पर गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज्ड करवाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सीईओ हरियाणा के साथ वीसी उपरांत अधिकारियों की बैठक में दिए।
उन्होंने बैठक में एएसडीडी वोटर, मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

एएसडीडी वोटर तक पहुँच सुनिश्चित करने के लिए लिया जाए बीएलए का सहयोग

डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि गणना प्रपत्र के संग्रहण कार्य के दौरान एएसडीडी लिस्ट का डाटाबेस तैयार किया जाए, जरूरत अनुरूप राजनीतिक दलों से जानकारी सांझा करते हुए एसआईआर की प्रगति से अवगत कराया जाए,ताकि एएसडीडी वोटर तक पहुंच सुनिश्चित हो सके। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी जांच एवं सत्यापन के उपरांत ही एसआईआर-2026 की प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराएं। यही लोकतंत्र की असली पहचान है।

किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में ना हो शामिल,यही एसआईआर का लक्ष्य
डीसी ने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना व किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल होने से रोकना है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई तक चल रहे गणना चरण के दौरान हर मतदाता को बूथ लेवल अधिकारी द्वारा गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया गया है। वर्तमान मतदाता हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र जमा करेंगे और उनका नाम बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज की मांग किए प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। मतदाता को गणना प्रपत्र अपने पास रखना नहीं बल्कि तुरंत भरकर बीएलओ को सौपना है।

प्रत्येक मतदाता से प्राप्त गणना प्रपत्र का तुरंत हो डिजिटाइजेशन

डीसी वर्षा खांगवाल ने स्पष्ट किया कि बीएलओ अतिशीघ्र गणना फार्म का नियमानुसार डिजिटाइजेशन करें, जिन मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं होगा, उनका नाम केवल निर्धारित परिस्थितियों में ही जैसे डुप्लीकेट अथवा एक से अधिक स्थानों पर पंजीकरण, मृत मतदाता, स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाता, अनुपस्थित अथवा पता न चलने वाले मतदाता तथा गणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने वाले मामले शामिल हैं। इन सभी मामलों में बीएलओ स्थानीय जांच व निर्धारित प्रक्रिया और रिकॉर्ड के आधार पर ही कार्रवाई करेगा।

बीएलओ को गणना प्रपत्र भरकर देने उपरांत प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल होगा नाम

डीसी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से बेशक गणना अभियान की अंतिम तिथि 14 जुलाई निर्धारित की गई हो,मगर वोटर अंतिम तिथि का इंतजार ना करते हुए 10 जुलाई तक निर्धारित तिथि से पहले हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र जमा करेंगे,इसके उपरांत उनका नाम प्रारंभिक मतदाता सूची 2026 में शामिल किया जाएगा। गणना चरण के दौरान किसी भी प्रकार का दस्तावेज जमा नहीं कराया जाएगा। मतदाता स्वयं, परिवार का कोई वयस्क सदस्य व ऑनलाइन माध्यम से भी गणना प्रपत्र भर सकता है। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान प्रत्येक पात्र नागरिक को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर मिलेगा।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच,एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सीटीएम रितु,  निर्वाचन उप तहसीलदार कुलदीप सहित एसआईआर अभियान से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment