बॉक्सर सोनिया ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम किया रोशन : रणबीर गंगवा

By Sahab Ram
On: July 5, 2026 10:04 PM
Follow Us:

हिसार, 05 जुलाई। 

लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत कर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर सोनिया को उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया। उन्होंने सोनिया को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बॉक्सर सोनिया नेशनल में भी दो बार स्वर्ण पदक जीत चुकी है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

इस अवसर पर मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा की धरती ने देश को अनेक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं और प्रदेश की बेटियां आज विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि बॉक्सर सोनिया की उपलब्धि पूरे हरियाणा और देश के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और वे भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित होंगे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने, आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित करने, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानजनक नकद पुरस्कार, सरकारी नौकरियां तथा बेहतर प्रशिक्षण की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। सरकार की खेल हितैषी नीतियों का ही परिणाम है कि हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक प्रतिभाशाली खिलाड़ी को आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना है ताकि वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर विश्व पटल पर भारत का तिरंगा बुलंद कर सकें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment