जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के फील्ड वर्क एवं जनगणना से संबंधित कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित

By Sahab Ram
On: June 30, 2026 8:50 PM
Follow Us:

हिसार, 30 जून।
  जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के फील्ड वर्क एवं जनगणना से संबंधित कार्यों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त महेंद्र पाल ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक ली और उन्हे जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के फील्ड वर्क को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने,डेटा संग्रहण में शुद्धता बनाए रखने व कार्य की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।
  इससे पूर्व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीसीओ डॉ. ललित जैन ने जनगणना संबंधित कार्यों को लेकर सभी उपायुक्तों के साथ बैठक की । उन्होंने बताया कि जिला जनगणना हस्तपुस्तिका में जिले की सामाजिक, आर्थिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, परिवहन, पेयजल, बिजली और अन्य सभी जरूरी सुविधाओं की नवीनतम जानकारी एकत्र की जाती है, जो भविष्य की विकास योजनाओं के निर्माण में सहायक होती है  ।
  जिला जनगणना पुस्तिका के लिए फील्ड स्तर पर डेटा संग्रहण का कार्य 1 अगस्त से 30 अगस्त तक किया जाएगा, जिसके तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से विभिन्न आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक जानकारियों का निर्धारित प्रारूप के अनुसार संग्रह किया जाएगा।
  उपायुक्त महेंद्र पाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला जनगणना पुस्तिका का कार्य पूरी गंभीरता, गुणवत्ता एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि फील्ड स्तर पर एकत्र की जाने वाली सभी जानकारियों का निर्धारित मानकों के अनुसार सत्यापन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
बैठक में सीटीएम रोहित, जिला सांख्यिकी अधिकारी अमित सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment