कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती विषय पर विभिन्न गांवों में आयोजित किए गए जागरूकता शिविर

By Sahab Ram
On: June 17, 2026 9:05 PM
Follow Us:

सिरसा, 17 जून।
केन्द्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा बुधवार को जिला के गांव हंजीरा, मुसाहिबवाला व ढुकड़ां में किसान जागरूकता शिविर आयोजित किए गएं। इन शिविरों में किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभों, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


उप कृषि निदेशक डॉ० सुखदेव सिंह ने बताया कि इन शिविरों में किसानों को प्राकृतिक खेती तथा सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में किसानों को बताया गया कि वर्तमान समय में प्राकृतिक खेती केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि टिकाऊ और लाभकारी कृषि व्यवस्था की आवश्यकता बन चुकी है। शिविरों के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ खेती करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्ष में सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए अनेक क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। मृदा स्वास्थ्य कार्ड से लेकर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई प्रकार के अनुदान और प्रोत्साहन राशियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों की लागत को कम करना और उनकी आय को दोगुना करना है।
कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को रासायनिक खादों और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले नुकसानों के प्रति सचेत किया। उन्होंने कहा कि अंधाधुंध रसायनं के प्रयोग से हमारी धरती माता की उपजाऊ शक्ति क्षीण हो रही है और खान-पान दूषित होने से बीमारियाँ बढ़ रही हैं। इसका एकमात्र समाधान प्राकृतिक खेती है।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment