गांव मातनहेल आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 568 युवाओं ने किया प्रतिभाग

By Sahab Ram
On: June 17, 2026 7:29 PM
Follow Us:

झज्जर, 17 जून। केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत बुधवार को गांव मातनहेल स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष कप्तान सिंह बिरधाना ने बतौर मुख्य अतिथि किया।
कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया गया। सहायक रोजगार अधिकारी मयंक अग्रवाल ने बताया कि रोजगार मेले में कुल 568 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करवाकर भाग लिया। मेले में विभिन्न क्षेत्रों से आई 17 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भागीदारी करते हुए जिलेभर से आए आईटीआई, 10+2, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा तथा स्नातक पास-आउट युवाओं के साक्षात्कार एवं लिखित परीक्षाएं आयोजित कीं।

फ्लोरीकल्चर क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित


उन्होंने बताया कि कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच तथा साक्षात्कार के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 250 योग्य छात्र-छात्राओं को अप्रेंटिसशिप एवं प्लेसमेंट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे और उन्हें अपने करियर को नई दिशा देने में सहायता मिलेगी।

संबंधित बीएलओ से ली फार्म वितरण व जानकारी अपडेट की प्रगति रिपोर्ट


मुख्य अतिथि कप्तान सिंह बिरधाना ने चयनित एवं शॉर्टलिस्ट हुए सभी युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे रोजगार मेलों का उद्देश्य युवाओं को सीधे रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षित एवं कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराना भी इन आयोजनों का प्रमुख लक्ष्य है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे रोजगार एवं कौशल विकास के अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने कौशल को निखारकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। इस अवसर पर भाजपा नेता संजय कबलाना सहित आईटीआई संस्थान के स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

इनेलो पार्टी ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों की बचत की पक्षधर है, लेकिन किसी भी नीति को संविधान, नागरिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप होना चाहिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फ्लोरीकल्चर क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

संबंधित बीएलओ से ली फार्म वितरण व जानकारी अपडेट की प्रगति रिपोर्ट

इनेलो पार्टी ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों की बचत की पक्षधर है, लेकिन किसी भी नीति को संविधान, नागरिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप होना चाहिए

हरियाणा सरकार ने मांगे राइट टू सर्विस कमीशन के लिए आवेदन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की 12 साल की उपब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरल केन्द्र में आयोजित किया गया विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम

हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी की बैठक में 1468.25 करोड़ के 32 कार्यों की स्वीकृति

Leave a Comment