घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाताओं का करेंगे भौतिक सत्यापन

By Sahab Ram
On: June 15, 2026 8:13 PM
Follow Us:

झज्जर, 15 जून।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान सोमवार से जिलाभर में शुरू हो गया। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करेंगे तथा गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण करेंगे। अभियान का उद्देश्य जिले की मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है।
स्वीप गतिविधियों के जरिये जागरूकता और सहभागिता पर रहेगा विशेष जोर
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। बीएलओ मतदाताओं के विवरण एवं फोटो का सत्यापन करेंगे, वहीं जिलाभर में स्वीप (सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा कोई भी पात्र मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
मतदाताओं को भरना होगा गणना प्रपत्र
डीसी ने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे, जिन्हें मतदाताओं को भरकर हस्ताक्षर सहित वापस देना होगा। यदि मतदाता अथवा उनके माता-पिता या दादा-दादी का नाम वर्ष 2002 की मतदाता सूची में दर्ज है तो उसकी जानकारी भी बीएलओ को उपलब्ध कराई जा सकती है। साथ ही दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो भी उपलब्ध करानी होंगी।
युवा मतदाताओं पर रहेगा विशेष फोकस
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि एसआईआर अभियान के साथ-साथ स्वीप गतिविधियों के माध्यम से आमजन को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने, संशोधन कराने तथा मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। विशेष रूप से युवा मतदाताओं, महिलाओं और प्रथम बार मतदान करने वाले नागरिकों को अभियान से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।
एसआईआर के चलते हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन  सक्रिय
उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि बीएलओ के घर पहुंचने पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें। एसआईआर से संबंधित सहायता के लिए लघु सचिवालय परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है तथा हेल्पलाइन नंबर 1950 की सेवाएं  प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक  जारी रहेगी।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment