केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर झज्जर में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

By Sahab Ram
On: June 15, 2026 7:59 PM
Follow Us:

झज्जर, 15 जून।
केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को झज्जर संवाद भवन में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर डीसी वर्षा खांगवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिले के पंचायत प्रतिनिधि, शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री मोदी एक प्रधान सेवक के रूप में कर रहे हैं देश की सेवा
सम्मेलन को संबोधित करते हुए औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार निरंतर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं को प्रधान सेवक मानकर देश की सेवा कर रहे हैं और उनकी नीतियों से देश के प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता बधाई की पात्र है, जिसने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को पुन: जनसेवा का अवसर प्रदान किया है।

विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी
पूर्व मंत्री श्री धनखड़ ने कहा कि भारत आज एक नए युग में प्रवेश कर चुका है और देश के सामने विकसित भारत-2047 का स्पष्ट लक्ष्य है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी सबसे बड़ी ताकत है और देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

12 वर्षों में देश ने हासिल की अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां
धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत करोड़ों घरों में शौचालयों का निर्माण हुआ, जिससे स्वच्छता के प्रति नई जागरूकता पैदा हुई। किसानों के हित में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया गया तथा फसलों की खरीद व्यवस्था को मजबूत बनाया गया। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश की युवा शक्ति, आर्थिक विकास दर और नवाचार क्षमता भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिला रही है।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों लोगों को मिला लाभ
भाजपा राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों के परिणामस्वरूप 56 करोड़ से अधिक नए उपभोक्ता बैंकिंग प्रणाली से जुड़े हैं और उन्हें योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खातों में मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लगभग 4 करोड़ परिवारों को आवास उपलब्ध कराया गया है। देशभर में राजमार्गों और सडक़ों का व्यापक विस्तार किया गया है तथा अब तक लाखों किलोमीटर सडक़ निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद वहां के लोगों को भी केंद्र सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है। आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि भारत आज अपने सैन्य उपकरण स्वयं बना रहा है और अनेक देशों को रक्षा सामग्री का निर्यात भी कर रहा है। किसान, मजदूर, व्यापारी, महिलाएं और समाज के हर वर्ग के लिए अनेक लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

 विकसित भारत बनाने का लिया संकल्प
सम्मेलन में उपस्थित लोगों को विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संकल्प दिलाया गया। धनखड़ ने आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक अपने स्तर पर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे तथा विकसित भारत के संकल्प को जन आंदोलन का रूप प्रदान करे।

भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर : कप्तान बिरधाना
जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, वंदे भारत ट्रेनों, मेक इन इंडिया, अंत्योदय अन्न योजना तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना जैसी विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं से आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

डीसी ने सम्मेलन के उद्देश्य से कराया अवगत
डीसी वर्षा खांगवाल ने विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी साझा की। सम्मेलन के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज, मत्स्य एवं सेवा विभाग के अधिकारियों ने पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभागीय उपलब्धियों और जनहितकारी कार्यों की जानकारी दी।

ये गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, भाजपा नेता संजय कबलाना, बेरी नगर पालिका चेयरमैन देवेंद्र कादयान, एडीसी जगनिवास, डीडीपीओ निशा तंवर, डीईओ रतिंद्र सिंह, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, सीएमओ डॉ. मंजू कादयान, डीएसओ सतेंद्र सिंह, मत्स्य अधिकारी अंजू रानी व निपुण नोडल अधिकारी डॉ सुदर्शन पूनिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रवक्ता संजय शर्मा ने किया।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment