हीटवेव से बचाव के लिए सावधानी बरतें: डीसी साहिल गुप्ता

By Sahab Ram
On: June 4, 2026 1:36 PM
Follow Us:

भिवानी, 02 जून। उपायुक्त साहिल गुप्ता ने कहा कि भीषण गर्मी और हीटवेव के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। उन्होंने नागरिकों से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


डीसी ने कहा कि लोग दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, हल्के और सूती कपड़े पहनें तथा दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें। बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि चक्कर आना, तेज सिरदर्द, अत्यधिक कमजोरी, बेहोशी, उल्टी या शरीर का तापमान बढऩा हीट स्ट्रोक के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी


वहीं डीसी ने पशुधन को हीट वेव से बचाने के लिए पशु चिकित्सकों की सलाह के अनुसार सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के जरूरतमंद लोगों की भी गर्मी से सुरक्षा सुनिश्चित करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना करें।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment