हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट’ के प्रधान मनीष सिंगला ने पेश की मानवता की मिसाल, मोरीवाला गाँव में भरा ‘भात’

By Sahab Ram
On: May 31, 2026 10:53 AM
Follow Us:

सिरसा। समाज सेवा में सदैव अग्रणी रहने वाली संस्था ‘हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट’ के प्रधान मनीष सिंगला ने एक बार फिर सामाजिक समरसता और मानवीय सरोकार की अनूठी मिसाल पेश की है। सिरसा जिले के समीपवर्ती गाँव मोरीवाला में मनीष सिंगला द्वारा सामाजिक व पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए बिना बाप की बेटी की शादी में पूरे रीति-रिवाज के साथ ‘भात’ भरने की रस्म अदा की गई। गाँव मोरीवाला निवासी श्रीमती अंगूरी देवी के परिवार में पुत्री सपना के विवाह अवसर पर हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला ने खुद आगे बढ़कर मामा की भूमिका निभाई और भात भरने की रस्म पूरी की।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

ग्रामीणों ने कहा कि ‘हारे का सहारा’ नाम को चरितार्थ करते हुए मनीष सिंगला ने संकट और दुख की घड़ी में इस परिवार का हाथ थामकर यह साबित कर दिया है कि इंसानियत और सामाजिक रिश्ते हर चीज़ से ऊपर हैं। मनीष सिंगला ने कहा कि यह सब उनकी स्वर्गीय माँ सुशीला देवी के आशीर्वाद से हो रहा हैं। बेटियों के घर जाकर जब उन्हें आशीर्वाद देते हुए भात भरते हैं तो माता श्री के चरणों में प्रणाम हो रहा होता हैं। मनीष सिंगला ने कहा कि बेटियां सभी की सांझी होती हैं और ये पैदा नहीं बल्कि अवतरित होती हैं। इसलिए बेटियों के लिए हारे का सहारा ट्रस्ट हमेशा तैयार रहता हैं। मनीष सिंगला ने कहा कि जगह जगह बहन बेटियों के भात भरने से लगता है जैसे गोवर्धन की परिक्रमा हो रही है ,आनंद की बांसुरी बज रही है और माताश्री को श्रद्धा के पुष्प अर्पित हो रहे हो। भात की रस्म के दौरान गाँव मोरीवाला के अनेक गणमान्य लोग, मौजिज व्यक्ति और डगला परिवार के रिश्तेदार मौजूद रहे। सभी ने मनीष सिंगला और उनके ट्रस्ट के इस सेवाभावी कदम की सराहना की और नवविवाहित जोड़े को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर निजी सचिव हरपिंदर शर्मा, योगेश बिज़ारनिया, प्रेम, अनूप बिश्नोई, त्रिलोक चंद , राकेश इत्यादि मौजूद थे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment