कलानौर व जिंदरान के किसानों को मिलेगा मुआवजा

By Sahab Ram
On: May 23, 2026 6:28 PM
Follow Us:

रोहतक, 23 मई। जिला के ब्लॉक कलानौर व गांव जिंदरान के किसानों ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जलमग्न हुई फसलों का मुआवजा लेने के लिए आवेदन किया था। लेकिन मुआवजा नहीं मिला तो किसानों ने कोर्ट का सहारा लिया। एडवोकेट जसबीर सिंह बजाड़ व एडवोकेट परमवीर सिंह दून ने किसानों की तरफ से पैरवी करते हुए हाई कोर्ट में मजबूती के साथ अपना पक्ष रखा और किसानों के हक में फैसला करवाया।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


एडवोकेट जसबीर सिंह बजाड़ ने बताया कि 2025 में भारी बारिश के कारण कृषि क्षेत्रों में जलभराव हो गया था, जिसके कारण खेतों में पानी भर गया। पानी भरने के कारण फसल नष्ट हो गई, जिसके मुआवजे  के लिए आवेदन किया। लेकिन किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिली, इसी को लेकर सरकार के खिलाफ हाई कोर्ट में केस दर्ज करवाया गया, जो अब जीत गए है।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी


एडवोकेट जसबीर सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट ने अपने निर्णय में फसलों के नुकसान का सर्वेक्षण करने के लिए एक टीम गठित करने व कलानौर और गांव जिंदरान के प्रभावित क्षेत्र की तत्काल गिरदावरी करवाकर प्रति एकड़ न्यूनतम 15 हजार रुपए मुआवजा देने के निर्देश दिए है।
एडवोकेट जसबीर सिंह व एडवोकेट परमवीर सिंह दून ने बताया कि कोर्ट में अपने जवाब में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव अधिवक्ता सवनील जसवाल ने 21 मई को लगी तारीख में बताया कि राजस्व अधिकारियों ने सर्वेक्षण कर लिया है और अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है। किसानों के लिए 370 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हो चुकी है, जो चार सप्ताह में जारी करने के निर्देश दिए है।
एडवोकेट जसबीर सिंह बजाड़ ने बताया कि हाई कोर्ट ने किसानों की मांग पर खेतों से पानी निकालने के लिए जिला प्रशासन को 2 माह का समय दिया है। अगर दो माह में खेतों से पानी नहीं निकला तो किसान दोबारा कोर्ट में शिकायत कर सकते है। इसके साथ अन्य मामले में निपटाने के निर्देश दिए है।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment