पेयजल, सीवरेज व बिजली की शिकायत के जारी किए नंबर

By Sahab Ram
On: May 20, 2026 12:51 PM
Follow Us:

भिवानी, 20 मई।   डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व बिजली निगम द्वारा शहरवासियों की पेयजल, सीवरेज व बिजली से संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु मोबाइल नंबर जारी किए हैं। नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर अपनी पेयजल, सीवरेज व बिजली से संबंधी शिकायत कर सकते हैं। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकों की शिकायत सुने और उनका समाधान करें।


जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता सुनील रंगा ने बताया कि नागरिक पेयजल शिकायत के लिए 9050442838 व सीवरेज शिकायत के लिए 8396098777 मोबाइल नंबर पर संपर्क करें। पानी के टैंकर की आवश्यकता होने पर नागरिक अपनी मांग पीएचइडी पोर्टल पर दर्ज करवाएं। शिकायत दर्ज करवाते समय अपना क्षेत्र/वार्ड नंबर अवश्य बताएं, ताकि शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।  

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


बॉक्स
दक्षिण हरियाणा बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता विनोद पूनिया ने बताया कि नागरिक बिजली निगम द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1912 तथा 1800-180-4334 पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाने के लिए 8813999708 नंबर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि बिजली बिल अथवा अन्य शिकायतों के समाधान के लिए उपभोक्ता ईमेल 1912एटदारेटडीएचबीवीएन.ओआरजी.ईन पर भी अपनी शिकायत भेज सकते हैं।


उन्होंने बताया कि भिवानी सर्कल के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए स्थानीय स्तर पर भी संपर्क नंबर उपलब्ध करवाए गए हैं। उपभोक्ता 9812063033 तथा 9812063035 नंबरों पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उपभोक्ताओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा तथा बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी


वहीं दूसरी ओर डीसी साहिल गुप्ता ने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हेल्पलाइन नंबरों पर बिजली से संबंधित जो भी शिकायतें प्राप्त होती हैं, उन पर तुरंत संज्ञान लें और नागरिकों की समस्याओं का समाधान करें। शिकायत सुनने में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अक्सर अत्यधिक गर्मी, आंधी-तूफान और बारिश के दौरान बिजली के पोल गिरने या तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। ऐसे में निगम के अधिकारी तत्परता से काम करें।
*

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment