झज्जर, 16 मई। गत दिनों कुरुक्षेत्र स्थित ब्रह्मसरोवर में आयोजित बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर में जिला झज्जर के कर्मचारियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं प्रशिक्षण गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला झज्जर का नाम रोशन किया। झज्जर पहुँचने पर
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने टीम के सभी सदस्यों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों में प्रशिक्षित कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि जिले के कर्मचारियों ने अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
शिविर में भाग लेने के लिए जिला झज्जर से विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग से हरदीप, सिंचाई विभाग से अमित कुमार, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग से सुमित राठी तथा लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) से दीपक कुमार शामिल रहे।
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने टीम के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए आपदा प्रबंधन कार्यों में योगदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर कर्मचारियों को आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत कार्य करने के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जिले की टीमें इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करती रहेंगी। इस अवसर पर डीआरओ मनवीर सांगवान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।





