एमडीयू का बीए इंग्लिश कोर्स देगा ग्लोबल करियर की उड़ान, एडमिशन शुरू

By Sahab Ram
On: May 14, 2026 12:41 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 13 मई — आज के दौर में अंग्रेजी भाषा केवल एक विषय नहीं, बल्कि बेहतर करियर और वैश्विक अवसरों की मजबूत कुंजी बन चुकी है। इसी कड़ी में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक ने सत्र 2026-27 के लिए 4 वर्षीय बीए (इंग्लिश) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के अनुरूप तैयार यह कोर्स विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा, डिजिटल स्किल्स और रोजगारपरक क्षमताओं से जोड़ने पर केंद्रित है।

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

विश्वविद्यालय की ओर से 4 वर्षीय बीए (इंग्लिश) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मई से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई निर्धारित की गई है। बीए इंग्लिश कार्यक्रम में लगभग 60 सीटें उपलब्ध हैं। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को भाषा दक्षता, प्रभावी संचार कौशल, क्रिटिकल थिंकिंग, रचनात्मक लेखन और डिजिटल समझ विकसित करने का अवसर देता है। नई शिक्षा नीति के तहत तैयार चार वर्षीय संरचना विद्यार्थियों को मल्टीपल एग्जिट ऑप्शन, स्किल एन्हांसमेंट कोर्स, रिसर्च प्रोजेक्ट, इंटर्नशिप और इंटरडिसिप्लिनरी अध्ययन जैसी सुविधाएं प्रदान करेगी। इससे विद्यार्थी केवल डिग्री तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि व्यावहारिक अनुभव और प्रोफेशनल स्किल्स भी हासिल कर सकेंगे।

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर 3500 रूपए के काटे पांच चालान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंत्योदय से संतृप्ति मॉडल हर पात्र को लाभार्थी बनाएगा :- सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

Leave a Comment