एसडीएम हितेंद्र कुमार ने समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं, कई मामलों का मौके पर निपटारा

By Sahab Ram
On: May 11, 2026 7:16 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 11 मई – एसडीएम हितेंद्र कुमार ने समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को बिना देरी राहत मिलना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिविर केवल औपचारिकता न रह जाए, बल्कि इसका वास्तविक उद्देश्य लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है। प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर पूरी तैयारी के साथ शिविर में पहुंचे और जो भी शिकायत आए, उसका ठोस और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रत्येक शिकायत का तय समयसीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए।

एसडीएम हितेंद्र कुमार ने कहा कि इस प्रकार के शिविर प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। इससे न केवल समस्याओं का जल्दी समाधान होता है, बल्कि लोगों का प्रशासन पर विश्वास भी मजबूत होता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समाधान से व्यक्ति संतुष्ट है।

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों का समाधान तुरंत संभव नहीं है, उनमें नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा की जाए और शिकायतकर्ता को उसकी स्थिति की जानकारी दी जाए। पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर ज्वाइंट कमिश्नर प्रीतपाल सिंह, एसीपी मुकेश कुमार, एई रविंद्र सिंह, एसडीई अजमेर सिंह, एटीपी कुलदीप, मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रियंका, इंस्पेक्टर यक्ष, एसडीओ राजेश कौशिक, डिप्टी डीओ गीतारिया, डिप्टी डीओ दीप्ति बोकन, लेबर इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, बीएओ रामपाल, एलडीएम विनोद कुमार, बजाज के जेई निशांत भारद्वाज तथा आरएफओ संजय यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर 3500 रूपए के काटे पांच चालान

Leave a Comment