रणवीर सिंह ओपीडी में लगा रक्तदान शिविर, सुरक्षा कर्मी योगेश कौशिक ने 71वीं बार किया रक्तदान

By Sahab Ram
On: May 9, 2026 6:14 PM
Follow Us:

रोहतक। आज भारत विकास परिषद की ओर से रणवीर सिंह ओपीडी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में पीजीआई में सुरक्षा कर्मी के पद पर तैनात पहरावर गांव के योगेश कौशिक ने 71वीं बार जहां रक्तदान किया वहीं खरेंटी गांव के सुरक्षाकर्मी दीपक शर्मा ने भी नौवीं बार रक्तदान दिया। आज 160 रक्तदाताओं ने रक्तदान दिया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन पीजीआई के निदेशक डॉक्टर एस के सिंघल ने किया। इस अवसर पर परिषद से जुड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

पीजीआईएमएस के निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल ने रक्तदाताओं के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। आज समाज में रक्तदान के प्रति जो जागरूकता बढ़ी है, वह काबिले-तारीफ है। पीजीआई में अब मरीजों के अटेंडेंट के साथ-साथ भविष्य के डॉक्टर बनने वाले एमबीबीएस छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में स्वेच्छा से रक्तदान कर रहे हैं। यह बहुत शुभ संकेत है। डॉ. सुरेश सिंघल ने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद कीमती है और हर स्वस्थ व्यक्ति को साल में कम से कम दो बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। शिविर में शाखा सदस्य डॉ. सीमा शर्मा, संजय भाटिया, अर्जुन गुप्ता व संजय जैन ने भी स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल व रक्त विभागाध्यक्ष डॉ. गजेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। शाखा अध्यक्ष विक्रांत शर्मा ने कहा कि परिषद का मुख्य उद्देश्य जनसेवा है। इसी कड़ी में समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि किसी भी मरीज को रक्त की कमी से जूझना न पड़े। उन्होंने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment